Today in History

27 दिसंबर का इतिहास – 27 December ka Itihas

ETEditorial TeamDecember 27, 20181 min read
Updated: December 22, 2020

27 December ka Itihas

27 दिसंबर के इतिहास में बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी, बहुत से महान लोगोने 27 दिसंबर के दिन जन्म लिया और साथ ही बहुत से महान व्यक्ति आज ही दिन इस दुनिया से चले गयें, आज हम उसी घटनाओं पर फिर से एक नजर डालेंगे।

27 दिसंबर का इतिहास – 27 December ka Itihas

27 December History

27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 27

  • फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म 1822 में हुआ।
  • स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण 1825 में इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
  • कलकत्ता (अब कोलकाता) में 1861 में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान 1911 में पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
  • टोक्यो में 1923 में जापान के युवराज एक हत्या के प्रयास में सुरक्षित बच गए।
  • पर्सिया के शाह ने 1934 में पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
  • तुर्की में 1939 में आये भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
  • वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए 1945 में विश्व बैंक की स्थापना की गई।
  • 29 सदस्य देशों के साथ 1945 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
  • नीदरलैंड ने 1949 में आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद 1945 में मास्को के एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर कोरिया प्रायद्वीप जो एक देश समझा जाता था दो भागों में विभाजित हो गया।
  • फ्रांस ने 1960 में परमाणु परीक्षण किया।
  • बेल्जियम और कांगो के बीच 1961 में राजनयिक संबंध बहाल हुए।
  • दुनिया की सबसे लंबी गुफा ‘केव आॅफ स्वैलोज़’ की खोज 1966 में एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
  • चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 1968 में प्रशांत महासागर में उतरा।
  • उत्तरी कोरिया में 1972 में नया संविधान प्रभाव में आया।
  • झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में 1975 में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
  • अफ़ग़ानिस्तान ने 1979 में राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
  • सोवियत सेना ने 1979 में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
  • यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर 1985 में चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
  • आस्ट्रेलिया में 2000 में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
  • भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने 2001 में अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में पाक आतंकवादी संगठन ‘उम्मा-ए-तामीर ए बो’ के खाते सील करने के आदेश दिये।
  • ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने 2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
  • भारत ने 2004 में तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
  • सन 2007 में रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
  • सन 2008 में वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।

27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – 27 December Famous Birthdays

  • जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म 1571 में हुआ।
  • उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म 1797 में हुआ।
  • पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता उज्जवल सिंह का जन्म 1895 में हुआ।
  • उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म 927 में हुआ।
  • भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म 1937 में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म 1942 में हुआ।
  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म 1965 में हुआ।
27 दिसंबर को हुए निधन – 27 December Famous Deaths
  • त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का निधन 1846 में हुआ।
  • फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का 1923 में निधन हुआ।

Read More:

I hope you find this ”27 December History in Hindi” useful. If you like this Article please share on Whatsapps & Facebook.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

1 thought on “27 दिसंबर का इतिहास – 27 December ka Itihas”

Leave a Comment