Today in History

15 नवंबर का इतिहास – 15 November Today Historical Events

ETEditorial TeamNovember 15, 20181 min read

15 November Today Historical Events

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जानते हैं आज के दिन यानि 15 नवंबर के इतिहास के बारेमें।

15 नवंबर का इतिहास – 15 November Today Historical Events

15 November History

15 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 15

  • समाज सुधारक राजा राम मोहन राय 1830 में इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
  • जिनेवा में 1920 में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।
  • जर्मनी में मुद्रा स्फीर्ती की दर 1923 में अत्यधिक उच्चतम स्तर पर जा पहुँची।
  • नाजी जर्मनी और जापान के बीच 1936 में कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन 1947 में संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
  • फिलिस्तीन से ब्रिटिस सेना की वापसी 1947 में आरंभ हुई।
  • महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को 1949 में फाँसी दी गई।
  • पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच 1955 में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1961 में परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
  • पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा 1988 में फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
  • पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने 1989 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1998 में अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
  • फिजी में 2000 में तख्ता पलट अवैध घोषित।
  • झारखंड सन 2000 में भारत का 28वां राज्य बना।
  • तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास 2003 में हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने 2004 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • चिली में 2007 में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।
  • एरियाना-5 रॉकेट ने 2007 में ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
  • भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को 2008 में वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
  • योगेन्द्र मकबाल ने 2008 में राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।
  • शी जिनपिंग 2012 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

15 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 15 November

  • भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म 1866 में हुआ।
  • भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का जन्म 1875 में हुआ।
  • ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक ज्योति प्रकाश निराला का जन्म 1986 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा का जन्म 1986 में हुआ।
15 नवंबर को हुए निधन – Died on 15 November
  • हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन 1937 में हुआ।
  • पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा हंसराज का निधन 1938 में हुआ।
  • भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता बंकिम मुखर्जी का निधन 1961 में हुआ।
  • सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भावे का निधन 1982 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का निधन 1996 में हुआ।
  • मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात ‘प्रेम मंदिर’ का निर्माण करवाने वाले कृपालु महाराज का निधन 2013 में हुआ।
  • हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाने वाले कुंवर नारायण का निधन 2017 में हुआ।

Read More:

We hope you are satisfied with the information given above on November 15. Please tell us through your comments, and if you have more information about the history of 15 November i.e. also tell us through the comment that we will update this article.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

1 thought on “15 नवंबर का इतिहास – 15 November Today Historical Events”

  1. बाल केलवणी साहित्यकार गिजुभाई बधेका जन्मदिन 15 नवम्बर 1885

    Reply

Leave a Comment