Today in History

23 जुलाई का इतिहास | 23 July ka Itihas

GPEditorial TeamJuly 23, 20181 min read

23 July ka Itihas

23 जुलाई के इतिहास में बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी, बहुत से महान लोगोने 23 जुलाई के दिन जन्म लिया और साथ ही बहुत से महान व्यक्ति आज ही दिन इस दुनिया से चले गयें, आज हम उसी घटनाओं पर फिर से एक नजर डालेंगे।

23 जुलाई का इतिहास – 23 July ka Itihas

23 July History

23 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 23

  • सरहिंद में सिकन्दर सूरी को हराकर मुगल शासक हुमायूं 23 जुलाई 1555 में दिल्ली पहुंचा।
  • नेपोलियन में मिस्र में अलेक्जेंडि्रया पर 23 जुलाई 1798 को कब्जा किया
  • अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने 1829 में टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
  • हवाई में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाईन 23 जुलाई 1877 को बिछायी गयी।
  • अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने 1881 में खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।
  • मोटर कंपनी फोर्ड ने 1903 में अपनी पहली कार बेची।
  • चार्ल्स इ मेंसियस द्वारा मलाइबरफ संकु (आइसक्रीम कोण) की खोज 1904 में की गई।
  • आर्क्ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेंड की हत्या के बाद आस्ट्रीया-हंगरी ने 1914 में सर्बिया को अल्टीमेटम दिया। इसी के बाद प्रथम विश्व युद्ध शुरु हो गया।
  • ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण 23 जुलाई 1920 में केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।
  • भारत में नियमित रेडियो प्रसारण की शुरुआत 1927 में मुंबई से हुई।
  • इटली में फासीवादी सरकार ने 1929 में विदेशी शब्दों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
  • मिश्र में 1952 को क्रांति हुई। मुहम्मद नाजिर के नेतृत्व में कुछ युवा सैनिकों ने विद्रोह कर बादशाह फारुख-1 का साशन समाप्त कर उसे देश से बाहर निकाल दिया।
  • हिटलर ने 23 जुलाई 1942 में स्टालिनग्राद पर कक्बजा करने का आदेश जारी किया। 1944 अमेरिकी की सेना ने इटली के पीसा पर कब्जा किया। 1999 जापान की
    राजधानी टोक्यों में ए एन एन फलाइट 61 का अपहरण किया गया।
  • अमेरिकी की सेना ने 1944 में इटली के पीसा पर कब्जा किया।
  • ग्रीस का सैन्य शासन 1974 को ख़त्म हो गया और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।
  • आज ही के दिन 1983 में शुरू हुए तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच 26 सालों तक चले गृह युद्ध में हजारों जानें गईं।
  • सं.रा. अमेरिका ने 1998 में सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।
  • जापान की राजधानी टोक्यों में 1999 को ए एन एन फलाइट 61 का अपहरण किया गया।
  • व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन 2000 को सम्पन्न हुआ।
  • मेघावती सुकर्णोपूत्री 2001 में इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
  • मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में 2005 को हुए बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने 2008 में नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
  • नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में 2011 को हुए बम विस्फोट और शहर के बाहर स्थित द्वीप युवा शिविर पर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत हो गई।
  • अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो सेना ने 2011 में पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य कार्रवाई में 50 घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया।
  • इराक में 23 जुलाई 2012 को सिलसिलेवार हमलों में ।03 लोग मारे गए।

23 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – 23 July Famous Birthdays

  • गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को हुआ था।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म 23 जुलाई 1898 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था।
  • हिंदी फिल्मो निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और गायक हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को हुआ था।
  • इथोपियाई सम्राट हेल सलासी-1 का जन्म 1916 में हुआ।
  • अँग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी ग्रेन ऐलेन गूज का जन्म 1953में हुआ।
  • हंगरीयन महिला शतरंज खिलाड़ी ज्यूरिथ पोलगाँव का जन्म 1976में हुआ।
23 जुलाई को हुए निधन – 23 July Famous Deaths
  • भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक महमूद का निधन 23 जुलाई 1932 को हुआ था।
  • छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का निधन 23 जुलाई 1993 को हुआ था।
  • मोरक्को के शाह हसन का निधन 1999 में हुआ।
  • कॉमेडी के बादशाह महमूद अली का निधन 2004 को हुआ था।
  • अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन 2007 को हुआ था।
  • स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का निधन 2012 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध चित्रकार एस. एच. रज़ा का निधन 2016 को हुआ था।
23 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Days of 23 July
  • राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
  • क्रांति दिवस: (मिस्र)

Read More:

I hope you find this ” 23 July History in Hindi” useful. if you like this Article please share on Whatsapp & Facebook.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment