Today in History

1 जुलाई का इतिहास | 1 July Today in History

GPEditorial TeamJuly 1, 20181 min read

1 July Today in History

देश और दुनिया के इतिहास में 1 जुलाई कई कारणों से महत्वपूर्ण है आईये आज हम उन्हीं कारणों पर एक फिर से एक नज़र डालते हैं।

1 जुलाई का इतिहास – 1 July Today in History

1 July History

1 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 1

  • मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध 1781 में हुआ।
  • 1 जुलाई, 1852 को सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘ सिंध डाक (Scinde Dawk)’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
  • कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन 1862 में हुआ।
  • कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन 1878 में शामिल हुआ।
  • भारत में 1879 को पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
  • 1881 में आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना 1921 में हुई।
  • मुहम्मद अली जिन्ना ने 1948 में पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया
  • त्रावनकोर-कोचीन राज्य 1949 में बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
  • इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का 1955 में राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
  • यूएस पोस्ट आॅफिस ने 1963 में जिप कोड प्रणाली को लागू किया।
  • भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना 1964 में हुई।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।
  • इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने 1979 में वाकमैन पेश किया।
  • न्यूयॉर्क में खेल को 1987 में समर्पित स्टेशन ‘डब्लूएएफएन’ स्थापित किया किया।
  • पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में 1990 को मान्यता मिली।
  • बारसा संधि 1991 में भंग की गयी।
  • यासर अराफ़ात 1994 में 27 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे थे।
  • रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में 1994 को शपथ ग्रहण की।
  • सं.रा. अमेरिका ने 1995 में ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।
  • ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में 1996 को स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
  • ब्रिटिश सरकार ने 1997 में हांगकांग का शासन चीन को सौंपा था।
  • देश की पहली साइंस सिटी 1997 को कोलकाता में स्थापित की गई।
  • लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 2000 में वेस्टइंडीज को हराया।
  • समुद्र में 2003 को सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
  • आसियान ने 2004 में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु ऑस्ट्रेलिया से समझौता किया।
  • एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 2006 में 8 स्वर्ण जीते।
  • अमेरिकी संसद की समितियों ने 2006 में भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
  • ईराक में 2006 को अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा।
  • परिमार्जन 2006 को आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
  • इंग्लैंड में 2007 को सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध प्रभावी हुआ।
  • दलाई लामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता 2007 में प्रारम्भ।
  • गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने 2008 में दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा।
  • नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन 1 की खोज 2013 में की है।
  • भारत में 2017 को अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

1 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 1 July

  • जर्मन गणितज्ञ गॉट्फ्रीड लाइबनिझ का जन्म 1646 में हुआ।
  • जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज क्रिस्तॉफ लिश्टेनबर्ग का जन्म 1742 में हुआ
  • फ्रेंच गणितज्ञ ज्याँ-व्हिक्टर पाँसेले का जन्म 1788 में हुआ।
  • पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म 1882 में हुआ। इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • बेनेगल रामा राव का जन्म 1889 में हुआ वो भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
  • अमेरिकन उद्योगपती एस्टे लॉडर का जन्म 1906 में हुआ।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक का जन्म 1913 में हुआ।
  • गुयेन वैन लिंह का जन्म 1915 में हुआ वो वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
  • बोत्स्वाना के प्रथम राष्ट्रपति सेरेत्से खामा का जन्म 1921 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार अमरकांत का जन्म 1925 में हुआ।
  • भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म 1927 में हुआ।
  • हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक सुधाकर पाण्डेय का जन्म 1927 में हुआ।
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का जन्म 1928 में हुआ।
  • परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का जन्म 1933 में हुआ।
  • वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म 1933 में हुआ।
  • वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य जयपाल सिंह कश्यप का जन्म 1935 में हुआ।
  • मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म 1938 में इलाहाबाद में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू का जन्म 1949 में हुआ।
  • दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का जन्म 1949 में हुआ।
  • अमेरिकन संगीतकार फ्रेड श्नायडर का जन्म 1951 में हुआ।
  • मध्य प्रदेश सरकार में ‘पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री’ गोपाल भार्गव का जन्म 1952 में हुआ।
  • भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म 1961 में हुआ। कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से वह भी एक थीं।
  • वेल्स राजकुमारी डायेना का जन्म 1961 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान का जन्म 1966 में हुआ।
  • समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म 1973 में हुआ।
1 जुलाई को हुए निधन – Famous Death on 1 July
  • स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का निधन 1941 में हुआ।
  • आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन 1962 में हुआ।
  • भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन 1962 में हुआ था।
  • ऑस्ट्रेलियन-ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर विल्यम लॉरेन्स ब्रॅग का निधन 1971 में हुआ।
  • मराठी रंगकर्मी राजाभाऊ नातू का निधन 1994 में हुआ।
1 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 1 July
  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर विधान चंद्र राय जन्म दिवस)
  • भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस
  • राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन स्मृति दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस

Read More:

I hope you find this “1 July History in Hindi”useful। if you like this Article please share on Whatsapp & Facebook.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment