History

दिल्ली का जागृत झंडेवालान मंदिर | Jhandewalan Temple History

ETEditorial TeamFebruary 23, 20181 min read
Updated: January 26, 2019

Jhandewalan Temple

दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में  झंडेवालान मंदिर आता है। इस मंदिर की देवता माँ आदि शक्ती है जो हिन्दू धर्मं में सर्वशक्तिशाली माँ दुर्गा का अवतार मानी जाती है। शाहजहाँ के शासन काल में इस मंदिर को झंडे चढ़ाये गए थे जिसके कारण मंदिर का नाम झंडेवालान मंदिर नाम पड़ा।

Jhandewalan Temple

दिल्ली का जागृत झंडेवालान मंदिर – Jhandewalan Temple History

इस जागृत मंदिर के बारे एक बहुत पुराणी और चमत्कारिक कहानी जुडी है। उस कहानी के अनुसार एक बार बद्री भगत को सपना आया था। और उस सपने देवी खुद प्रकट हुई थी। देवी ने सपने में बद्री भगत से कहा था की, “मेरे लिए एक मंदिर का निर्माण करो।”

उस सपने के बाद बद्री भगत ने देवी के कहने के अनुसार ही मंदिर बनाया था। यहाँ से सबसे नजदीक में झंडेवालान रेलवे स्टेशन है। दिल्ली के सबसे प्रसिद्द मंदिरों में से यह देवी का मंदिर है और यहापर पुरे साल भर श्रद्धालु भक्त देवी का दर्शन लेने के लिए आते रहते है।

आदि शक्ती माँ झंडेवाली देवी माँ दुर्गा का अवतार है। वो सर्वशक्तिशाली है जो सृष्टि में नैतिकता और धार्मिकता बनाये रखने का काम करती है।

देवी लाल वस्त्र पहनती है, कई सारे शास्त्रधारण करती है और अपने वाहन (बाघ) पर सवार होती है, यह सब देवी की असीम शक्ती के प्रतिक माने जाते है और देवी इनका इस्तेमाल अच्छाई की रक्षा और बुराई का अंत करने के लिए करती है।

झंडेवालान मंदिर में मनाये जाने वाले त्यौहार – Jhandewalan Temple Festival

कई सारे उत्सव मंदिर में मनाये जाते है। नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान देवी की विशेष पूजा की जाती है। त्योहारों के दिनों में मंदिर में रोशनाई की जाती है और फूलो से सजाया जाता है। झंडेवाली माता की आरती दिन में चार बार की जाती है।

इस मंदिर का नाम है झंडेवालान मंदिर। इस मंदिर का नाम कैसा पड़ा इसके पीछे भी एक इतिहास है। बहुत पहले की बात है, तब शाहजहाँ का शासन था। उसने इस मंदिर को बहुत सारे झंडे दिए थे। उसके बाद में झंडो को मंदिर में लगाया गया। और तभीसे ही मंदिर को नाम दिया ‘झंडेवालान मंदिर।’

Read More:

We hope you find this post about ”Jhandewalan Temple”. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

3 thoughts on “दिल्ली का जागृत झंडेवालान मंदिर | Jhandewalan Temple History”

    • इस पोस्ट को पढ़ने के लिए शुक्रिया। दिल्ली का झंडेवालन मंदिर से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। मान्यता है कि इस मंदिर में भक्तों की हर मुराद पूरी होती है।

      Reply

Leave a Comment