Biography

“दी बैकबैंचर” सीरीज की लेखिका “निकिता सिंह” | Nikita Singh

GPEditorial TeamAugust 1, 20171 min read
Updated: May 5, 2020

Nikita Singh – निकिता सिंह नौ उपन्यासों की सर्वश्रेष्ट लेखक है, जिनमे “लाइक ए लव सोंग”, “आफ्टर ऑल दिज टाइम” और “दी प्रोमिस” शामिल है। दी बैकबेंचर सीरीज की किताबो में उनका भी योगदान रहा है। साथ ही वह “25 स्टोरीज ऑफ़ काइंडनेस” और “दी टर्निंग पॉइंट” जैसी किताबो की वह एडिटर भी रह चुकी है।

“दी बैकबैंचर” सीरीज की लेखिका “निकिता सिंह” – Nikita Singh
Nikita Singh

निकिता सिंह का प्रारंभिक जीवन – Nikita Singh Early life:

निकिता सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ, जहाँ उन्होंने अपने जीवन के चार साल व्यतीत किये। इसके बाद वह इंदौर चली गयी, जहाँ से उन्होंने प्राथमिक शिक्षा भी प्राप्त की। 2008 में राँची के तुपुडाना की ब्रिद्गेफोर्ड स्कूल से उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पूरी की।

2012 में उन्होंने इंदौर के एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट से फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की पढाई पूरी की। फ़िलहाल वह न्यू यॉर्क शहर की दी न्यू स्कूल से क्रिएटिव राइटिंग में मास्टर डिग्री की पढाई पूरी कर रही है।

करियर – Career:

19 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी पहली किताब लव @ फेसबुक लिखी और इसके साथ-साथ वह फार्मेसी की पढाई भी कर रही थी। “लव @ फेसबुक” 19 साल के लड़की की वयस्क किताब है, जो फेसबुक पर VJ से दोस्ती करने के बाद उसी के प्रेम में पड़ जाती है।

सितम्बर 2011 में सिंह के “लव @ फेसबुक” की अगली कड़ी “एक्सिडेंटली इन लव…विथ हिम? अगेन?” को प्रकाशित किया गया। इस कड़ी का प्रकाशन विशेषतः “लव @ फेसबुक” के पुराने पाठको के लिए ही किया गया था। “दी बैकबैंचर” सीरीज में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस सीरीज की दूसरी किताब “दी बैकबैंचर: दी मिस्ड कॉल” उन्होंने दुर्जोय दत्त के साथ मिलकर लिखी। और उन्हींके साथ मिलकर ‘इफ इट इज नॉट फॉरेवर… इट्स नॉट लव’ का प्रकाशन किया। इस किताब को जून 2012 में रिलीज़ किया गया।

‘इफ इट इज नॉट फॉरेवर…इट्स नॉट लव’ यह किताब 7 सितम्बर 2011 को दिल्ली हाई कोर्ट ब्लास्ट की वास्तविक घटना पर आधारित है। इस किताब में देब की प्रेम कथा को बताया गया है, जो हादसे के समय वही मौजूद था।2013 में निकिता सिंह को लाइव इंडिया यंग एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

निकिता सिंह भारत के बहुत से कॉलेजों में TEDx की कांफ्रेंस में भाषण भी दे चुकी है। साथ ही “ग्रेपवाइन इंडिया” की वह एडिटर भी है। उनके हालिया किताब “लाइक ए लव सोंग” को मार्च 2016 में रिलीज़ किया गया। उनकी किताब “एवरी टाइम इट रेंस” 2017 में रिलीज़ हुई।

निकिता ने अपनी किताबो में वर्तमान भारतीय परिदृश्य के आधुनिक रिश्तो के बारे में लिखा है। उनकी किताबो में नए प्रेम का वास्तविक प्रदर्शन किया गया है, जिनमे वास्तविक लोगो और उनकी मुश्किलों का वर्णन सहजता से किया गया है। उनकी किताब में हमें आधुनिक रोमांच और सरलता भी दिखाई देती है।

निकिता सिंह की कुछ प्रसिद्ध नोवेल्स – Nikita Singh Novels:
  • लव @ फेसबुक (2011)
  • एक्सिडेंटली इन लव….विथ हिम? अगेन? (2011)
  • इफ इट्स नॉट फॉरेवर….इट्स नॉट लव (2012)
  • दी प्रॉमिस (2012)
  • समवन लाइक यू (2013)
  • दी अनरिज़नेबल फेलो (2013)
  • राईट हियर राईट नाउ (2014)
  • आफ्टर ऑल दिस टाइम (2015)
  • लाइक ए लव सॉंग (2016)
  • एवरी टाइम इट रेंस (2017)

Read More:

I hope these “Nikita Singh in Hindi” will like you. If you like these “Nikita Singh Biography in Hindi” then please like our Facebook page & share it on Whatsapp.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

3 thoughts on ““दी बैकबैंचर” सीरीज की लेखिका “निकिता सिंह” | Nikita Singh”

  1. A book Hindi language me nahi print kaya gaya hai kaya. Hindi me hai to online padhane keliya plz link send karo. Thank you

    Reply

Leave a Comment