Republic Day Slogans in Hindi
राष्ट्रीयता का पर्व गणतंत्र दिवस को सभी भारतवासी पूरे उत्साह, जोश, सम्मान, खुशी, सदभाव और देश प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं। 26 जनवरी देश में रह रहे सभी जाति, धर्म और लिंग के लोगों के लिए बेहद गौरवपूर्ण और सम्मान का दिन है।
क्योंकि इस दिन ही साल 1950 को हमारे देश का सबसे बड़ा संविधान लागू हुआ था, जिसके बाद समस्त देशवासियों को समानता, शिक्षा समेत कई मौलिक अधिकार दिए गए और एक नए युग का सूत्रपात किया गया।
और इसी दिन से हमारा देश एक समाजवादी, संप्रभु, लोकतंत्रात्मक और धर्मनिरेपक्ष गणराज्य बन गया था। देश की आजादी के बाद भी करीब ढाई साल तक जब तक संविधान लागू नहीं हुआ था, तब तक स्वशासित देश नहीं था।
वहीं भारत के नागरिकों को उनके अधिकार दिलवाने और देश को स्वतंत्र, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के उद्देश्य से 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू किया गया, जिसकी खुशी में हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के रुप में बनाते है, वहीं इस दिन अपने वीर सपूतों और महान स्वतंत्रता सेनीनियों को नमन करते हैं।
इसके साथ ही इस दौरान उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी जाती है। वहीं देश के लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना जागृत करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के उद्देश्य से हम आपको गणतंत्र दिवस पर कुछ स्लोगन उपलब्ध करवा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी आत्मा देशभक्ति से ओतप्रोत हो जाएगी।
ज्ञानीपण्डित की और से सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं…
गणतंत्र दिवस पर नारे / Republic Day Slogans in Hindi

“याद रखेंगे वीरो तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है, हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
न तेरा देश है और न ही मेरा देश है। यह भूमि भारत है और हम सभी का देश है।
गणतंत्र दिवस पर नारे स्लोगन

“इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है। झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।
भारत माता तेरी गाथा, सबसे ऊंची है तेरी शान, तेरे आगे शीश झुकाए और दे तुझको हम सब सम्मान।
“देशभक्ति की आओ मिलकर अलख जगाए, और अब हम सब रिपब्लिक डे मनाएं।
आओ इस दिन का मजा उठाए, हम सब मिलकर गणतन्त्र दिवस मनाएं।
26 January Slogan

“अपनी जमीन अपना वतन, आवाज दो हम एक है।
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा, हम बुलबुले है, इसकी यह गुलदस्तां हमारा।
“हमें जान से भी ज्यादा यह गणतन्त्र हमारा है, याद रखेंगे उन शहीदों को जो बलिदान तुम्हारा हैं।
आओ चलो हम फिर से खुद को जगाते है, देश के शहीदों के आगे अपना सिर झुकाते हैं।
Best Slogans on Republic Day in Hindi

“ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही हे धर्म वतन का बस जियों वतन के नाम पर।
गणतंत्र दिन चिरायु हो।
“धरती हरी भरी हो तो आकाश मुस्कुराए, ऐसा कुछ करके दिखाओ कि इतिहास जगमगाए।
यह है बलिदानों की धरती, हर कोई करता है इसे सलाम। यहां है बहती प्रेम की गंगा और हर दिल में बसता है भगवान।
Slogans on Republic Day in Hindi

“सबके अधिकारों का रक्षक अपना ये गणतंत्र पर्व है, लोकतंत्र ही मंत्र हमारा हम सबको इस पर्व पर गर्व है।
आओ चलो सब मिलकर भारत को अखण्ड बनाए, जिसमे सभी को अधिकार दिलाएं, हमको मिला है एक संविधान, जिसमे है हमारा सुखी विधान।
“बस इतना ही कहना काफी नहीं कि भारत हमारा मान है, अपना फर्ज निभाओ जिससे देश कहे हम उसकी शान है ।
आओ सब मिलकर एक हो जाए, और ख़ुशी से राष्ट्रीयता का ये पर्व मनाएं।
Gantantra Diwas Par Nare
देश से जातिगत भेदभाव, असामनता और अशिक्षा को दूर करने के लिए करीब 2 साल, 11 महीने और 18 दिन के कठोर प्रयास के बाद हमारे देश के सबसे बड़े संविधान को लागू किया गया।
वहीं हमारी देश का सम्पूर्ण रुप से विकास हो सके इसलिए हर नागिरक को बराबर के अधिकार दिए गए, महिला और पुरुष दोनों को ही समान रुप से अधिकार दिए गए। सभी को शिक्षा, धर्म, बोलने की आजादी समेत अपने राजनेता को चुनने का अधिकार दिया गया, इसके साथ ही महिलाओं को उनके अधिकार दिलवाए गए और जातिगत भेदभाव जैसी कुप्रथा को जड़ से खत्म किया गया।
वहीं इस स्लोगन के माध्यम से लोग, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे और उन्हें अपने अधिकारों की शक्ति का एहसास होगा।
राष्ट्रीयता के पर्व गणतंत्र दिवस वाले दिन पूरा देश देशभक्ति में डूबा रहता है। सरकारी शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों समेत हर जगह स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के वीर सपूतों के किस्से सुनाए जाते हैं।
इसके साथ ही हर तरफ वंदे मातरम, जय हिन्द, भारत माता की जय के उद्घोष सुनाई देते हैं, वहीं गणतंत्र दिवस पर लिखे गए यह नारे देशवासियों के अंदर जोश को दो गुना करने का काम करेंगे और उनके अंदर देशप्रेम की भावना को जागृत करेंगे।

“देश भक्तों के बलिदान से, स्वातंत्र्य हुए है हम। कोई पूछे कोन हो, तो गर्व से कहेंगे इंडियन है हम।
आओ मिलकर इस दिन का मजा उठाये, हम मिलकर गणतन्त्र दिवस मनाएं।
“हर तूफान को मोड़ दे जो हिन्दोस्तान से टकराए, चाहे तेरा सीना हो छलनी तिरंगा उंचा ही लहराए।
हमारा स्वाभिमान और अभिमान है वीरो का बलिदान, उनका कृतज्ञ रहकर शीना तान के गणतंत्र दिवस मनाएंगे।
Patriotic Slogans on Republic Day in Hindi
“गांधीजी का सपना सत्य बना, तभी तो देश गणतंत्र बना।
खून की होली खेलने वाले सभी वीरों को मेरा प्रणाम, आज दिन है हमारा आज दिन है उनका, आज गणतंत्र दिवस है हमारा।
“अमन, शांति और शिक्षा की गाथा हम गाएंगे, वीरों को सम्मान और भारत माता को प्रणाम, इस तरह हम सब गणतंत्र दिवस मनाएंगे।
“नई चेतना, नया विकास, नव निर्माण कराएंगे, शहीदों के बलिदान को हम फिर याद कर आएंगे, ऐसे हम गणतंत्र दिवस का तिरंगा फहराएंगे।
Short Slogans on Republic Day in Hindi

“कसम गणतंत्र दिवस पर ये खायेगे, हम सभी एकजुटता से मिलकर रहेंगे।
हवाओं ने रुख मोड़ लिया, तिरंगा अब लहराने को, हम भी शान से लहराएंगे वीरों के इस अभिमान को, भारत की शान को, आज गणतंत्र दिवस हम सब मनाएंगे।
“दोनों ही करते है कुर्बान, माँ ममता को, और जान को जवान इसलिए तो है मेरा भारत सबसे महान।
Slogan 26 January in Hindi

“कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत माता एक हमारी।
Nice slogan
Nice slogan about Republic Day
Bahut Sundar Republic Day Slogans sir Ji
Nice slogan about Republic Day