Holi Slogan in Hindi
होली का पर्व हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
इससे कई धार्मिक और पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। इस पर्व का बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि होली का पर्व बच्चों को ढेर सारी मौज-मस्ती करने का मौका देता हैं।
इसके साथ ही यह पर्व एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह की भावना पैदा करता हैं एवं रिश्तों में मिठास लाने का काम करता हैं। होली के दिन लोग अपने सारे गिले-शिकवे मिटाकर प्रेम और स्नेह के साथ एक-दूसरे से गले मिलते हैं और इस पर्व की बधाई देते हैं।
होली के पर्व पर आज हम आपको कुछ स्लोगन उपलब्ध करवा रहे हैं, जो कि इस पर्व के महत्व को समझाने में मद्दगार साबित होंगे।
होली पर नारे (सुविचार) – Holi Slogan in Hindi
“आज ना छोड़ेंगे खेलेंगे हम Holi, eco friendly Holi.”
Slogan on Holi in Hindi

“पानी को बचायेंगे, सुखी होली मनायेंगे।”
होली पर नारे
हर्षोल्लास का इस पावन पर्व पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर एवं मिठाई खिलाकर इस पर्व की बधाई देते हैं। इस त्योहार पर लोग जमकर मौज-मस्ती करते हैं।
वहीं इस पर्व के दौरान किसानों की फसलें भी पककर तैयार हो जाती हैं, इसलिए इस पर्व को बसंत महोत्सव के रुप में भी मनाया जाता है।
इसके साथ ही होली के पर्व के दौरान वातावरण भी बेहद रंगीन और खुशनुमा होती है, चारों तरफ हरियाली और सुंदर वादियां नजर आती हैं।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाला यह पर्व दो दिनों तक चलता है, इसे लोग अपने-अपने तरीके से मनाते है। होली के पहले दिन शाम के समय होलिका दहन होता है, जबिक दूसरे दिन रंग की होली होती है।
इस दौरान लोग खुलकर मौज-मस्ती करते हैं एवं बच्चे रंग, पिचकारी एवं गुब्बारे के साथ आनंद लेते हैं। वहीं होली पर लिखे गए इस तरह के स्लोगन न सिर्फ इस पर्व के महत्व को बताते हैं बल्कि आपस में मिलजुल कर रहने एवं इको-फ्रैंडली तरीके से होली मनाने का संदेश भी देते हैं।

“गुलाबी + लाल + पिला – गिला, पानी के बिना भी बने त्योहार रंगीला।”
Slogan on Holi in Hindi

“होली मे बचना दंगो से, पर ध्यान रखना कोई ना बचे रंगो से।”
“रंग रंगीला माहौल हो अपनो का साथ हो, फिर ये होली खास हो।”
Holi Slogan in Hindi
भारत देश की पहचान दुनिया भर मे सबसे खास मानी जाती है वो है उसकी अनमोल विरासत और संस्कृती जिसके के बदौलत आज विविधता मे भी यहा एकता नजर आती है। हमारी इस महान भारतीय संस्कृती को सुंदर और गौरवशाली बनाया है हमारी परंपरा ने जिसमे त्यौहारो का योगदान महत्वपूर्ण है।
विभिन्न त्यौहारो का अपना खुदका एक खास महत्व है जिसमे शामिल बाते हमे कुछ खास संदेश देते है और जीवन को उत्साह से भर देते है। रंगो से भला किसे परहेज हो सकता है क्योंकी बिना रंगो के शायद जीवन भी इतना सुंदर ना हो पाता, ऐसेही रंगो के त्यौहार होली पर यहा आप कुछ मार्गदर्शन करने वाले स्लोगन्स पढने वाले है।
हमे आशा है आपको ये स्लोगन्स पढते वक़्त काफी मजा आयेगा साथमे आप होली के पावन मौके पर इसे अपने करीबी लोगो तक पहुचायेंगे।

“ये रंग बोलते है प्रेम की बोली, आपको मुबारक हो हैप्पी होली।”
Holi ka Slogan

“दिलो के गिले शिकवे भूल जाओ, आओ सब मिलकर होली मनाओ।”
“जनहित मे ये सूचना जारी, होली मे जल संरक्षण की करो तैयारी।”
Slogan on Safe Holi
खुशियों और उमंग के इस पर्व से कई धार्मिक एवं पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। इस पर्व का हिन्दु धर्म के लोगों के लिए बेहद खास महत्व है।
इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व में प्रेम के प्रतीक के रुप में भी मनाया जाता है। होली से भक्त प्रहलाद और होलिका से जुड़ी कथा काफी प्रचलित है।
इसके साथ ही इस पर्व को राधारानी एवं भगवान श्री कृष्ण के अद्भुत प्रेम से भी जोड़ा जाता है। यह पर्व बेहद ही सुंदर पर्व है, जो कि लोगों के अंदर प्रेम और स्नेह की भावना का पैदा करता है।
वहीं होली के पर्व पर लिखे गए इस तरह के स्लोगन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं एवं इस पर्व के महत्वता को समझाने में भी मद्द करते हैं।

“होली जब आती है चेहरो पर खुशियाँ लाती है, बच्चो के हाथो मे पिचकारी रंग बरसाती है।”
Holi Slogans in Hindi

“आज रंग बरसे कल पानी को तरसे।”
Holi slogan in Hindi
होली मे रंगो के साथ झुमते और खेलते वक़्त आपको कुछ महत्वपूर्ण सावधानियो का पालन करना भी अत्यावश्यक बन जाता है, जैसे के जितना हो सके प्राकृतिक रंगो के साथ होली खेलने का प्रयास करे।
साथमे पानी का कमसे कम उपयोग करे क्योंकी इस के बाद अत्यंत गर्मी के दिन आनेवाले है जिसमे सभी को पानी की सबसे अधिक जरुरत होगी। इस बात को ध्यान मे रख कर सभी को उसके अनुसार पानी का महत्व समझकर इस त्यौहार को मनाना चाहिये।
आपके वजह से किसी बुजुर्ग व्यक्ती,बच्चे और बिमार लोगो को तकलीफ ना हो और केवल खुशिया और भाईचारा बढाते हुये इस त्यौहार को मनाने का संकल्प करे।

“होली में गुलाल हो, रंगों की बहार हो, गुझिया की मिठास हो, बिना पानी का त्योहार हो, सबके दिल में एक बात हो, प्यार से ये त्योहार हो।”
Quotes on Safe Holi

“आओ हम सब मिलकर गुलाल लगाए ,सब गिले शिकवे भूलकर गले लग जाए।”
Slogan for Holi
होली का मतलब खुदमे बसे बुरी प्रवृत्तियो का दहन कर जीवन मे सन्मार्ग पर बढना होता है,इसमे सभी से बैर और दुश्मनी को भुला कर रंगो के पर्व को उत्साह से मनाना चाहिये।
हमारे किसी भी कृत्य से ना ही किसी की भावना आहत हो और किसी प्रकार का बैर बढे, इसके बजाय प्रेम और आनंद से सबको साथ लेकर इस पर्व का लुफ्त उठाए।

“रंगो का त्यौहार होली आई है, जीवन मे खुशहाली लाई है।”
“होली मे जल को ना करो बेकार, जल बिना मच जायेगा हाहाकार।”
Holi ke Slogan

“Nature Friendly होली मनाएंगे, पानी को बचाएंगे।”
Holi Tagline in Hindi
होली का त्योहार को लोग अपने-अपने तरीके से मनाए जाते हैं। इस पर्व को लेकर बच्चे, बड़े, युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं में काफी उत्साह रहता हैं।
वहीं यह पर्व न सिर्फ हमें अपनी खुशी प्रकट करने एवं ढेर सारी मौज-मस्ती करने का मौका देता है, बल्कि आपस मे प्रेम, स्नेह बढ़ाता हैं एवं रिश्तों में मिठास घोलने का काम करता है।
होली के दिन हर तरफ खुशनुमा एवं रंगीन माहौल होता है जो कि हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है।

“प्रेम बरसे ऐसी हो बोली, रंग बरसे ऐसी हो होली।”
अगले पेज पर और भी…